Advertisement
पुरानी टोंक पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव : भक्तामर पाठ और भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु; शनिवार को मंगल दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा मुख्य आयोजन

शनिवार को नैतिक महिला मंडल करेगी मंगल दीप प्रज्ज्वलन
मुख्य समारोह की रूपरेखा: मंदिर समिति के मंत्री पदम कासलीवाल ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान (श्याम बाबा) के समक्ष मंगल दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य वार्षिक उत्सव का शुभारंभ होगा। दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य नैतिक महिला मंडल, पुरानी टोंक को प्राप्त होगा।
विवेकानंद पब्लिक स्कूल टोंक में दीपावली स्नेह मिलन समारोह: नवनियुक्त अंग्रेजी माध्यम प्रधानाचार्या शिप्रा सक्सेना व नए स्टाफ का हुआ स्वागत, विद्यार्थियों को दी परीक्षा की प्रेरणा
टोंक। विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोंक में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में उत्साह और आत्मीयता से भरपूर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। पारिवारिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा नवनियुक्त स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्या शिप्रा सक्सेना का अभिनंदन, शिक्षकों को मिले दीपावली उपहार
नव-आगंतुकों का स्वागत: समारोह में 20 वर्षों का लंबा शैक्षणिक अनुभव रखने वाली अंग्रेजी माध्यम की नवनियुक्त प्रधानाचार्या शिप्रा सक्सेना को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नवनियुक्त स्टाफ सदस्यों अर्चिता जैन, रुशदा उमर, नबीला खान, लारेब खान और रितु जैन का विद्यालय परिवार में स्वागत किया गया।
वरिष्ठ स्टाफ का सम्मान: विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्टाफ सदस्य अभिषेक कर्णावत, महेश शर्मा, हनुमान सैनी, बिलाल खान, शालू शर्मा, पंकज काला, मनीष सेठी, दुर्गा शंकर ग्वाला, गणेश बागड़ी, जितेंद्र रघुवंशी, पुरुषोत्तम सोनी और सुमित गुर्जर को दीपावली उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
मेहनत और एकाग्रता पर जोर: विद्यालय निदेशक विवेक काला और प्रधानाचार्य पंकज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए पूरी लगन, नियमित अध्ययन और एकाग्रता के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


