Vindhyavasini temple donation box opened-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र से निकले10.19लाख रुपये

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 4:13 PM (IST)
विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र से निकले10.19लाख रुपये
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर पर रख गये दो प्रशासनिक दानपात्रों को सोमवार को खोला गया। प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में चढ़ावे के पैसे की गिनती करायी गयी। गिनती कराने पर दोनों दानपात्र से 10 लाख 19760 रुपये निकले। ये सारा पैसा सरकारी खाते में जमा करा दिया गया। नायब तहसीलदार संतोष कुमार और पार्षद अनुज पांडेय की देख रेख में दोपहर बाद पैसे की गिनती शुरू करायी गयी। मंदिर रखा आठ प्रशासनिक दानपात्रों में पहले दो दानपात्र खोले गये। शाम साढ़े छह बजे दोनों दानपात्र के पैसों की गिनती करायी गयी। नायब तहसीलदार ने बताया कि दानपात्र से निकले 10 लाख 19760 रुपये सरकारी खाते में जमा करा दिए गए हैं। बाकी के दानपात्रों के पैसे की दूसरे दिन गिनती करायी जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement