Villagers learned yoga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीणों ने सीखा योग

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 9:02 PM (IST)
ग्रामीणों ने सीखा योग
प्रतापगढ़। जिले के अरनोद में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान की ओर से कनाड़ रामजानकी मंदिर पर पांच दिन से चल रहे योग शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर में गांव के कई लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं चक्रासन, मयूरासन, शीर्षासन व बकासन आदि का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान जिला योग प्रचारक शोकीन धाकड़ ने योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न मौसमी बीमारियों के रोकथाम में योग की विशेष भूमिका के बारे में जानकारी दी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका अंगुरबाला जैन के सान्निध्य में तीन दिन तक बच्चों को योग सिखाया गया। शिविर में गांव के जयनारायण धाकड़, बाबूलाल धाकड़, जगदीश मीणा, भंवरलाल कुमावत, गोपाल कुमावत, अशोक धाकड़, रवींद्र सुथार, उपसरपंच पवन धाकड़ सहित अन्य ग्रामीणों ने योग का प्रशिक्षण लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement