Village Butt. The plea of ​​a flood-affected labourer family: Misery in village Butt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाढ़ पीड़ित मजदूर परिवार की गुहार : गांव बुंत में बदहाली

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 12:05 PM (IST)
बाढ़ पीड़ित मजदूर परिवार की गुहार : गांव बुंत में बदहाली
गांव बुंत। लगातार बारिश से आई बाढ़ ने गाँव बुंत के गरीब परिवारों की नींद छीन ली है। गाँव के एक मजदूर प्रदीप सिंह ने बताया कि पानी इतना भर गया है कि घर में रहना मुश्किल हो गया है। दीवारें गिर गई हैं, छतें जर्जर हो गई हैं और परिवार को बेघर होने की नौबत आ गई है। प्रदीप सिंह ने भावुक होते हुए कहा—“लगातार बारिश से घर में इतना पानी भर गया है कि न तो हम सो सकते हैं और न ही दिन में बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं। लगभग 50 हज़ार का सामान बर्बाद हो गया। हमारे फटे-पुराने कपड़े भी बारिश में भीगकर खराब हो गए। खाने-पीने का सामान तक नहीं बचा। पाँच साल से राशन कार्ड कटा हुआ है, हमें सरकारी गेहूँ भी नहीं मिल रहा। अब हम कहाँ जाएँ?” मजदूर परिवार ने घर छोड़ने की मजबूरी जताते हुए प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।
इसी बीच पंचायत सदस्य गुलज़ार सिंह ने भी हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा—“मैं भी मजदूर परिवार से हूँ और इस आपदा में ख़ुद बाढ़ पीड़ित बन गया हूँ। मेरे पास निजी संसाधन होते तो मैं मदद करता। लेकिन विधायक और प्रशासन की तरफ से अब तक कोई पहल नहीं हुई है। हालात बेहद गंभीर हैं।”
गाँव बुंत के बाढ़ पीड़ित मजदूर परिवार राहत और सहारे की आस में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement