khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 10:28 PM (IST)
भीलवाड़ा। माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एसएमएम कन्या महाविद्यालय में एनएसयूआई का कब्जा रहा है। जीत की खुशी जाहिर करने के लिए दोनों ही दलों ने शहर में झुलूस निकाला और आतिशबाजी करी। माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र सिंह राठौड़ 524 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह राठौड़ 60, महासचिव पद पर महावीर सरगरा 45 वोटों से और संयुक्त सचिव पद पर राजेन्द्र खटीक 262 मतों से विजयी रहे हैं, जबकि सेठ मुरलीधर कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव में एनएसयूआई की राधा जाट, महासचिव पिंकी बैरवा, सचिव शिल्पा शर्मा और उपाध्यक्ष किरण पाराशर विजयी रही हैं। किरण को छोडक़र सभी एनएसयूआई के प्रत्याशी हैं।