Various parks rejuvenation exercise fast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभिन्न पार्कों का कायाकल्प करने की कवायद तेज

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 8:47 PM (IST)
विभिन्न पार्कों का कायाकल्प करने की कवायद तेज
करनाल । नगर निगम करनाल स्मार्ट सिटी की आगामी प्रपोजल की तैयारियों में जुट गया है। इसे लेकर शहर के विभिन्न वार्डों के पार्को का कायाकल्प किया जा रहा है। हाल ही में न्यू प्रेम नगर स्थित कश्मीरा सिंह पार्क पर 13.50 लाख रूपये की राशि खर्च करके इसका नवीनीकरण किया गया है। जबकि वार्ड नम्बर-11 में बने करीब विभिन्न पार्को को विकसित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं, जल्द ही इन पर करीब 20 लाख रूपये की राशि खर्च करके कार्य शुरू करवाएं जाएंगे। नगर निगम के आयुक्त डॉ आदित्य दहिया के अनुसार न्यू प्रेम नगर के पार्क में कुछ महीने पहले बदहाली का आलम था, जिसका अब स्वरूप ही बदल गया है। इस पार्क में छः हाई मास्ट लाईटें लगाई गई हैं। फाउनटेन और झूले लगाने से पार्क की सुंदरता बढ़ गई है, जो इस क्षेत्र के निवासियों को अपनी और आकर्षित कर रही है। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement