दोनों की अपनी अपनी गरिमा है और सामंजस्य
के चलते ही चुनाव तिथि और परीक्षा की तिथियों
में टकराहट नहीं हुई है। हमेशा से यूपी बोर्ड की परीक्षाओं
के पहले या फिर बाद में चुनाव का कार्यक्रम जारी हुआ है। लेकिन इस बार स्थिति कुछ गर्म
हो गई है। बोर्ड ने परीक्षा तिथि की घोषणा की तो आयोग ने कुछ ही घंटों के अंतराल में
रोक लगा दी । ऐसे में बोर्ड खुद को ठगा महसूस कर रहा है। बोर्ड ने भी अपना रूख कड़ा
किया हुआ है और तय कार्यक्रम में ही परीक्षा कराना चाहता है, जबकि चुनाव कार्यक्रम
ब्लू प्रिंट अभी तक अधर में लटका हुआ है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज