इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव
से पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और चुनाव आयोग के बीच टकराव की स्थिति
उत्पन्न हो गई है। इस टकराहट की अहम वजह आयोग का बोर्ड के प्रति रवैया माना जा रहा
है । यूपी बोर्ड द्वारा घोषित परिक्षा तिथियों पर अचानक से रोक लगाना बोर्ड की समझ
से परे है । वह भी तब जब बोर्ड ने पहले ही चुनाव आयोग को संभावित परीक्षा तिथियों की
जानकारी दे दी थी । जानकारों की माने तो चुनाव प्रक्रिया व बोर्ड परीक्षा हमेशा बड़े
मुद्दे रहे हैं । लेकिन देश के दोनों अहम संस्थान पहली बार अपने कार्य प्रगति को लेकर
आमने-सामने आये हैं।
परीक्षार्थियों के लिहाज से देखा जाये तो
न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा शैक्षिक संस्थान यूपी बोर्ड है । यह बोर्ड
हर साल परीक्षा कराता है। उसी तरह दुनिया के
सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव आयोग भी
नियमित अंतराल पर लोकसभा व विधानसभा, पंचायत चुनाव
कराता रहता है।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...