Advertisement
यूूपी : देवरिया में शराब के दुकानों से चोरी करने वाला आरोपी धराया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

घायल आरोपी की पहचान प्यारेलाल प्रजापति के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने देवरिया जिले की कई शराब दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुख्य रूप से दुकानों में रखे कैश को निशाना बनाता था और पहचान छिपाने के लिए डीवीआर कैमरे भी तोड़ देता था। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया, "सोमवार रात चेकिंग अभियान चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी ने बार-बार रुकने की हिदायत के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और भागने की कोशिश की। आरोपी गाड़ी से उतरकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हुआ। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामले की आगे की जांच चल रही है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
देवरिया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


