unicef team in churu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनीसेफ ने किया चिकित्सा मंत्री के जिले के अस्पताल का आकलन

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 7:18 PM (IST)
यूनीसेफ ने किया चिकित्सा मंत्री के जिले के अस्पताल का आकलन
चूरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लांच किए गए स्वच्छ भारत अभियान के दर्शन को कार्यान्वित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले वर्ष कायाकल्प अभियान शुरू किया था। जिससे कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई के मानक तय हो सकें। इसी क्रम में यूनीसेफ की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री के गृहक्षेत्र के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल को 80 फीसदी अंक दिए। स्वास्थ्य मंत्री के जिले का अस्पताल चौथे स्थान पर है जबकि राजसमंद इस सूची में प्रथम स्थान बनाए हुए हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement