यही कारण रहा कि पार्टी
कार्यकर्ता उनके सामने अखिलेश यादव के नारे लगाने से बचते रहे। हालांकि शिवपाल
यादव के आने पर पार्टी के आठ फ्रंटल संगठनों में से मात्र दो फ्रंटल संगठनों के
पदाधिकारियों से शिवपाल यादव ने मुलाकात की। उत्तर भारत में प्रसिद्ध आगरा की
रामलीला में शामिल होने शिवपाल यादव शाम सर्किट हाउस पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के
करीब जाने की कार्यकर्ताओं में होड़ रही। इसके चलते सपाइयों में खूब धक्का-मुक्की
भी हुई।