Advertisement
ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने स्मारक के अंदर शौचालय से किया रेस्क्यू

इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि अजगर को कोई चोट न लगे और उसे कोई परेशानी न हो। इसके बाद कुछ घंटों तक अजगर को निगरानी में रखने के बाद उसे अनुकूल प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
वाइल्डलाइफ एसओएस के कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर और हर्पेटोलॉजिस्ट (सरीसृप विशेषज्ञ) बैजू राज एमवी ने कहा, "इंडियन रॉक पायथन (अजगर) बिना जहर वाली सांप की प्रजाति हैं, जो पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अपने बड़े आकार के बावजूद ये आम तौर पर शर्मीले होते हैं और इंसानों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। अगर ये अनजाने में इंसानी इलाकों में आ जाएं तो लोगों को घबराना नहीं चाहिए। उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और खुद उन्हें पकड़ने या उनके करीब जाने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचित करना चाहिए। लोगों और सांपों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते सही कदम उठाना और बचाव के उचित तरीकों का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।"
वाइल्डलाइफ एसओएस की सह संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने कहा, "वन्यजीवों से सामना ऐसी जगहों पर भी हो सकता है जहां इसकी उम्मीद न हो, यहां तक कि ताजमहल जैसी ऐतिहासिक विश्व धरोहर के परिसर में भी। ऐसी हर घटना लोगों को यह याद दिलाने का एक मौका है कि वन्यजीव हमारे साझा पर्यावरण का एक अहम हिस्सा हैं। हम सीआईएसएफ के जवानों और एएसआई अधिकारियों के आभारी हैं कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और यह सुनिश्चित किया कि अजगर को जरूरी मदद मिल सके। करुणा, जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार, इंसानों और वन्यजीवों के एक साथ रहने (सह-अस्तित्व) को संभव बनाने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।"
इंडियन रॉक पायथन (पायथन मोल्यूरस) भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली सबसे बड़ी सांप प्रजातियों में से एक है। आईयूसीएन रेड लिस्ट में निकट संकटग्रस्त (नियर थ्रेटन्ड) के रूप में सूचीबद्ध और वन्य जीवों एवं वनस्पतियों की अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन के परिशिष्ट में शामिल यह प्रजाति भारत के वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची के अंतर्गत उच्चतम स्तर का कानूनी संरक्षण भी प्राप्त करती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


