Advertisement
अखिलेश के आगरा दौरे से पहले विवादित पोस्टरों पर भड़के सपा कार्यकर्ता; ब्रजेश पाठक ने दलित सम्मेलन पर उठाए सवाल

ब्रजेश पाठक ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी राजनीति है, जहां दलितों के नाम पर सम्मेलन तो आयोजित किया जाता है, लेकिन दलित नेताओं को नेतृत्व और प्रतिनिधित्व में जगह देने का सवाल आता है तो उनकी भागीदारी दिखाई नहीं देती। अखिलेश यादव को इसका जवाब देना चाहिए कि दलित समाज को केवल राजनीतिक आयोजनों की भीड़ समझा जा रहा है या वास्तव में उसे सम्मान और बराबरी का स्थान भी दिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल को लेकर भी आरोप लगाया कि पार्टी की सरकार जब-जब सत्ता में रही है, दलित समाज पर अनाचार और अत्याचार बढ़ा है। इस तरह अखिलेश यादव के आगरा दौरे और दलित सम्मेलन से पहले ही पोस्टर विवाद तथा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने शहर की सियासत को गरमा दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


