आगरा। पिछले दिनों
चाचा-भतीजे के बीच चले शीत युद्ध का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी
के अंदरूनी कलह का ही असर है कि जब सपा के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री
शिवपाल यादव आगरा पहुंचे, तो उनके स्वागत में जबरदस्त नारे लगे, लेकिन इसके ठीक विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव के समर्थन में नारे लगाने वाली कहीं भी दिखाई नहीं दिेए। पार्टी के कुछ
कार्यकर्ता इसी ऊहापोह में रहे, कि यदि भतीजे के समर्थन में नारे लगा दिए, तो चाचा नाराज नहीं हो जाएं।