Unauthorized colonies will be legalized soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनाधिकृत काॅलोनियों को जल्द किया जाएगा वैध

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 9:58 PM (IST)
अनाधिकृत काॅलोनियों को जल्द किया जाएगा वैध
करनाल। शहर की ऐसी काॅलोनियां। जो नियमित होने के लायक है। उन्हें नियमित किया जाएगा और वहां विकास कार्य तेजी से होंगे। ये कहना है नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता का। वे निगम परिसर में विभिन्न अनाधिकृत काॅलोनियों से आए लोगों को उनकी काॅलोनियों को जल्द से जल्द अधिकृत करने का आश्वाशन दे रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में करीब 66 काॅलोनियों को चिन्हित कर लिया गया है और उन्हें प्रदेश की 50वीं वर्षगांठ पर नियमित कर दिया जाएगा। इस मौके पर सीनियर उप महापौर कृष्ण गर्ग, वार्ड नंबर 2 पार्षद बलविंद्र सिंह, वार्ड नंबर 1 पार्षद राकेश कुमार उर्फ बाघ सिंह, वार्ड नंबर 15 पार्षद सतीश कुमार, वार्ड नंबर 8 पार्षद सुदर्शन कालडा, वार्ड नंबर 6 पार्षद मोहित कांबोज, वार्ड नंबर 5 पार्षद कमलेश लाठर के पति और समाजसेवी रोहताश लाठर भी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement