पलवल। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी विद्यार्थियों के आधार नम्बर और मासिक परीक्षाओं के परिणाम एमआईएस यानी मैनेजमेंट इंफोरमेशन सिस्टम पर अपलोड करने के निर्देश दिए। क्वालिटी इंम्प्रुवमेंट प्रोग्राम के तहत लर्निंग इनहांसमेंट प्रोग्राम के संदर्भ में उपायुक्त ने लघु सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें लर्निंग इनहांसमेंट प्रोग्राम के कार्यान्वयन के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी गौरव कुमार ने क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश धनखड़, खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, सुखबीर सिंह, अमर सिंह और दरियाव सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में