करनाल । सीएम सिटी करनाल में दो शातिर चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान पर जाकर 3700 रुपए का ओम खरीदकर 30 तोले सोने पर हाथ साफ कर लिया। लेकिन यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक जब शातिर चोर ने सोने के नग वाला ओम खरीद लिया था, उसी दौरान लंबे कद वाला व्यक्ति आया और उसने पूछा कि ओम खरीद लिया क्या। इसके बाद उस व्यक्ति ने सौ रुपये का नोट देकर नौकर को पानी बोतल लाने के लिए भेज दिया। इससे पहले शातिर चोर ने सोने के तीन पैकेटों पर हाथ साफ कर लिया था। इन दोनों शातिर चोरों के जाने के बाद ज्वैलर्स को पता चला कि दुकान पर आये ये लोग कुछ लेकर चले गए है। इसके बाद डिब्बे में पड़े सोने के आभूषणों के पैकेटों की जांच की तो उसमें से 3 पैकेट गायब मिले। हालांकि दोनों शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं वही सूचना मिलते ही सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ।