Advertisement
एक करोड़ की अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार : हनुमानगढ़ पुलिस की अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंडीगढ़ से अवैध शराब ट्रक के जरिए गुजरात सप्लाई करने की फिराक में थे। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की पेटियों को ट्रक में फोम के गद्दों के नीचे छिपा रखा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर श्रीमती गीता चौधरी, पुलिस वृत्ताधिकारी भादरा श्री कुलदीप सिंह के निकटतम सुपरविजन तथा थाना भादरा थानाधिकारी श्री राधेश्याम पुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम 19 अगस्त 2026 की रात्रि कस्बा भादरा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान श्री प्रवीण कुमार सजन, पुलिस थाना गोगामेड़ी एवं श्री सुरेन्द्र खीचड़, कानि. 815, एजीटीएफ टीम हनुमानगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि एक संदिग्ध ट्रक कस्बा भादरा की तरफ आ रहा है, जिसमें अवैध शराब भरी हुई है।
सूचना पर पुलिस टीम ने कैनाल कॉलोनी, कस्बा भादरा के पास ट्रक नंबर RJ 49 GA 3114 को रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक में फोम के गद्दों के नीचे छिपाकर रखी गई चंडीगढ़ निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 530 पेटियां बरामद हुईं। इनमें ROYAL CHALLENGE एवं ALL SESSION सहित अन्य ब्रांड की कुल 25,440 पव्वे शामिल हैं।
दोनों आरोपियों का रहा है शराब तस्करी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी दलीप उर्फ दीप के खिलाफ पूर्व में गुजरात राज्य के पुलिस थाना कटवारा में शराब तस्करी का प्रकरण दर्ज है। वह कुछ माह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था।
इसी प्रकार दूसरे आरोपी विक्रम के खिलाफ पूर्व में पाली जिले के रोहट थाना में शराब तस्करी का प्रकरण दर्ज है। वह भी कुछ माह पूर्व जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस द्वारा बरामद शराब के संबंध में प्रकरण संख्या 328/2026, धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ एवं विस्तृत अनुसंधान जारी है।
अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर जारी रहेगा शिकंजा
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने कहा कि अवैध शराब एवं अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ हनुमानगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का विशेष फोकस अंतरराज्यीय सीमाओं से होने वाली अवैध शराब की आवाजाही पर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


