Advertisement
संगरिया में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई, 5,245 कैप्सूल-टैबलेट जब्त

गुणवत्ता जांच के लिए प्रीगाबालिन के 300 कैप्सूल, ओलान्जापिन की 300 टैबलेट और टेपेन्टाडोल की 200 टैबलेट के नमूने लिए गए। इसके बाद शेष 2,700 प्रीगाबालिन कैप्सूल, 2,445 ओलान्जापिन टैबलेट और 100 टेपेन्टाडोल टैबलेट, कुल 5,245 इकाइयों को सीलबंद कर जब्त किया गया।
विभाग के अनुसार, औषधियों के क्रय स्रोत और आपूर्ति शृंखला की जांच की जाएगी। नमूनों की विश्लेषण रिपोर्ट तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि चिकित्सकीय पर्चे पर मिलने वाली औषधियों का सेवन केवल पंजीकृत चिकित्सक की सलाह से करें और दवा खरीदते समय बिल अवश्य लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


