डूंगरपुर । सदर थाना क्षेत्र के एन.एव 8 पर मोटर साइकिल एवं कंटेनर की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। सोमवार को सुबह दो मोटर साइकिल पर सवार चार लोग अपने गांव की और जा रहे थे जिसमे से एक महिला भी मोटर साइकिल पर सवार थी, तेज गति से आ रहे कंटेनर ने दोनों मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों मोटर साइकिल पर सवार चार में से दो युवको की मोके हो गयी और दो घायल जिसमे एक महिला भी शामिल थी जिसे गंभीर हालात में उदयपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने शवों को जिला मोर्चरी में रखवा दिया जिसमे एक शव की ही शिनाख्त हो पायी है, ये दोनों युवक उदयपुर के पाल पादर गांव के है।