डूंगरपुर। शहर में शुक्रवार को दो अलग अलग हादसों में दो की मौत हो गई। पहला हादसा हुआ पुराने बस स्टैंड पर। जहां यात्रियों से भरा एक रिक्शा पलट गया। हादसे में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 6 अन्य घायल हो गए। महिला बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। वहीं दूसरे मामले के तहत गेंजी गांव में एक किसान की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। चार दिन पहले ही किसान ने ये ट्रेक्टर खरीदा था और शुक्रवार दोपहर अपने खेतों की जुताई कर रहा था।
यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेश