Two crooks arrested in Dholpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धौलपुर में दो बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 7:17 PM (IST)
धौलपुर में दो बदमाश गिरफ्तार
धौलपुर । जिले के नेशनल हाईवे संख्या तीन पर 11 अगस्त को हुई लाखों रूपये की लूट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दिनदहाड़े हाईवे पर चार हथियाबंद बदमाश खाद्य सामग्री के थोक व्यापारी के मुनीम मनोज से एक लाख 77 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे । दिनदहाड़े हाइवे पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और दो बदमाशों को उत्तरप्रदेश के खेरागढ़ जाते समय बसई नबाब रोड से नाकेबंदी के दौरान ग्रामीणों की सहायता से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को नरेन्द्र एण्ड ब्रदर्स फर्म का मुनीम मनोज मनियां कस्बे से कलेक्शन लेकर बाइक से धौलपुर लौट रहा था। तभी नेशनल हाईवे संख्या तीन पर तोर तिराहे के पास उसके पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर पीड़ित मुनीम मनोज की मोटरसाईकिल रोक ली.जिसके बाद बदमाशों ने पीड़ित मुनीम मनोज की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे रुपयो से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश रोहिताश और भीकम सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों के दो अन्य साथियो की तलाश में जुट गई हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement