two arrest in karauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्तेदार की हत्या कर भागे थे, खुद भी खाई चूहा मारने की दवा

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 11:31 AM (IST)
रिश्तेदार की हत्या कर भागे थे, खुद भी खाई चूहा मारने की दवा
करौली। जिले के नादौती उपखण्ड के गंगापुर रोड स्थित महेन्द्रा ट्रैक्टर एजेन्सी के पास मंगलवार देर रात सडक़ पर बेहोशी की हालत में मिले दो युवकों को पुलिस ने गुढ़ाचन्द्रजी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में ले जाकर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि नागौर जिले के थाने के अंतर्गत मंदिर कॉलोनी ठीकरिया निवासी धर्मेन्द्र उम्र 28 व देवडा गांव निवासी श्रीराम 22 सडक़ के किनारे अर्धचेतन अवस्था में पड़े मिले थे। इनके पास चूहा मारने की दवा की पुडिय़ा भी मिली। जिससे इनके चूहा मारने की दवा खाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इन दोनों को गुढ़ाचन्द्रजी सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। थानाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा नागौर जिले के संबंधित थाने को सूचना दी गई है। मारोट थाने के थानाधिकारी जगदीश सिंह मय जाप्ते के देर रात को ही नादौती आ पहुंचे। थानाधिकारी मारोठ जगदीश सिंह ने बताया की 28 अक्टूबर को दोनों युवक सुनील नाम के व्यक्ति की हत्या कर के फरार हो गए थे। दोनों मौसेरे भाई हैं। थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने दोनों आरोपियों को सुपुर्द नागौर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक सुनील इन दोनों के मामा के लडक़े का साला था। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement