Truck crushed 5, 3 killed in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP के चित्रकूट में ट्रक ने 5 को कुचला, 3 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मार्च 2021 12:58 PM (IST)
UP के चित्रकूट में ट्रक ने 5 को कुचला, 3 की मौत
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद स्थित राजापुर थाने में एक ट्रक ने पंचर बना रहे 5 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि राजापुर स्थित पांडे पुरवा के पास देर रात कुछ लोग पंचर बना रहे थे। तभी मौरंग से लदे एक ट्रक ने इन लोगों को पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस ट्रक से हादसा हुआ है। वह पकड़ गया है। ड्राइवर भी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जल्द ही वह गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला बढ़ता देख संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement