बीकानेर नगर निगम की गुरुवार को साधारण सभा की बैठक हुई। वंदेमातरम के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई बैठक में महापौर की ओर से 19 प्रस्ताव रखे गए। जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने इन प्रस्तावों का विरोध किया। तो इस दौरान भाजपा पार्षद ऊषा भटनागर ने सीवरेज समस्या को लेकर धरना भी दिया।