Tribal Pride Day Janjatiya Gaurav Diwas Observed in Dausa with Various Events-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनजातीय गौरव दिवस पर दौसा में विविध आयोजनों के साथ भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 5:48 PM (IST)
जनजातीय गौरव दिवस पर दौसा में विविध आयोजनों के साथ भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन
माय भारत केंद्र के तत्वावधान में हुआ माल्यार्पण, स्वच्छता व वृक्षारोपण, रोमांचक फुटबॉल मुकाबले में श्री भवानी क्लब ने पेनल्टी शूटआउट में मान क्लब को 5-4 से हराया दौसा। जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर माय भारत केंद्र, दौसा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से जिले में विभिन्न रचनात्मक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूनम चौधरी के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय गौरव, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया गया। स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण, संगोष्ठी में बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि: कार्यक्रमों की शुरुआत ग्राम नागल बैरसी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात माय भारत केंद्र के स्वयंसेवकों ने स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण भी किया।
युवाओं को बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान: इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सुयश शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक संघर्ष तथा अपने अल्प जीवनकाल में जनजातीय समाज के उत्थान और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के साहस, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
रोमांचक फुटबॉल मुकाबले में श्री भवानी क्लब ने मारी बाजी
पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा मुकाबला: जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शाम को जिला मुख्यालय स्थित मान क्लब मैदान में श्री भवानी क्लब और मान क्लब के बीच एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में श्री भवानी क्लब ने 5-4 से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में फुटबॉल कोच विकार अहमद, रोहित सैन और तोहित खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
100 से अधिक युवाओं व गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता: इस संपूर्ण आयोजन में माय भारत केंद्र, दौसा के स्वयंसेवक हरकेश मीना, रोशन मीना, वीरम पोसवाल, सुयश शर्मा, कनिष्क सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक प्रेम प्रकाश, लखन सिंह गुर्जर, समीर सामरिया, शैलेन्द्र शर्मा, लोकेश बिलोनिया और राजेश वर्मा समेत 100 से अधिक युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement