Advertisement
पेड़ धरती का गहना, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी: सहारण

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने उपस्थित सभी लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। हम पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाएं और प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।
बसंत शर्मा ने कहा कि जल संपदा के संरक्षण के लिए जनजागरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्पित प्रयासों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा पर्यावरणीय गतिविधियों में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
डीएफओ भवानी सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पशु-पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया।
अभिषेक चोटिया ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उल्लेख करते हुए जल बचाने और इसके विवेकपूर्ण उपयोग की बात कही। उन्होंने आमजन से प्लास्टिक मुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा छोटी-छोटी पहल से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समापन अवसर पर अतिथियों ने जल व पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नीरज जांगिड़ एवं जिले के 03 सर्वश्रेष्ठ इको क्लब विद्यालयों के विद्यार्थी राउमावि ढाढरिया बणीरोतान से अवनी मीणा, राउमावि कांधरान से प्रशांत व पीएमश्री राउमावि खेजड़ा के जितेन्द्र गोदारा को प्रशस्ति— पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने पार्क परिसर में पौधरोपण कर व परिंडों में पानी डालकर वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान सीडीईओ संतोष महर्षि, भास्कर शर्मा, नरेंद्र काछवाल, विमला गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, सीपी शर्मा, अख्तर खान, मोहन गढ़वाल, श्रीराम पीपलवा, एसीएफ मनीष, पवन शर्मा, दीपचंद यादव, स्काउट सीओ महिपाल तंवर, रवि दाधीच, रघुवीर सिंह, कृष्णा सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


