चण्डीगढ़। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ ने परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ हुई बैठक के बाद 25 नवम्बर को पानीपत के मतलौड़ा में परिवहन मंत्री के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय स्थगित कर दिया है। बैठक में परिवहन मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया कि उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। बैठक में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस एस ढिल्लो, विभागीय निदेशक अनीता यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें