Advertisement
सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौत, चालक फरार

अग्रोहा ले जाते समय तीसरे युवक ने तोड़ा दम
हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तीनों मृतकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। नाथूसरी चौपटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


