Advertisement
कासगंज में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की ढाय में दबने से 4 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

मृतकों की पहचान रामबेटी (32) पत्नी दान पाल निवासी रामपुर, प्रेम देवी (35) पत्नी गंगा प्रसाद निवासी रामपुर, सरस्वती (33) पत्नी रघुवीर निवासी रामपुर, पिंकी (12) पुत्री मानपाल निवासी रामपुर के रूप में हुई है।
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं। वो इस घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं।
चीफ मेडिकल ऑफिसर ने इस घटना के संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे। कोई फंक्शन होता है , उसमें हिस्सा लेने के लिए यह लोग मिट्टी लेने गए थे। तभी दीवार गिरने से यह लोग हादसे का शिकार हो गए। हमारे यहां अब तक 9 लोगों को लाया गया है। जिसमें से चार महिलाओं की मौत हो गई है और पांच लोग खतरे से बाहर हैं। इसमें से दो लोगों को हमने अलीगढ़ रेफर कर दिया है। बाकी का इलाज यहां चल रहा है।”
वहीं, ग्रामीण हेमलता ने इस घटना के बारे में कहा, “हम लोग मिट्टी खोदने के लिए गए थे। ढाय दब गया। 10 -12 लोग थे। कुछ दब गए। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई।”
एक और ग्रामीण किशनलाल ने कहा, “पुलिया बन रही थी। इस वजह से गड्ढा किया गया था । कुछ लोग मिट्टी खोदने गए थे। तभी यह लोग हादसे का शिकार हो गए जिसमें 15-20 लोग दब गए।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को संज्ञान में लेने के बाद शीर्ष अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए। इसके अलावा, हादसे का शिकार हुए लोगों को उचित सहायता दिए जाने का भी निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कासगंज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


