व्यापारियों की मांग, सालाना एक करोड़ का व्यापार हो जीएसटी से मुक्त
khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 11:26 AM (IST)
ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ ऐसे व्यवसाय हैं, जिन पर राजस्थान मे कर नहीं लगता। यदि उन्हें भी जीएसटी में शामिल किया गया तो दोहरा करारोपण होने से उपभोक्ता एवं व्यापारी दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। व्यापार मण्डल ने केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से राज्य के कर निर्धारण दायरे को डेढ़ करोड़ रुपए की प्रस्तावित सीमा से बढ़ाकर कम से कम दो करोड़ रुपए करने की मांग की है ताकि लोकल ट्रेडर्स को फायदा मिल सके।