व्यापारियों की मांग, सालाना एक करोड़ का व्यापार हो जीएसटी से मुक्त
khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 11:26 AM (IST)
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि सालाना एक करोड़ रुपए तक का सामान बेचने वालों को वस्तु एवं सेवा कर कानून से मुक्त रखा जाए। मण्डल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस बारे में एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सालाना एक करोड़ रुपए तक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को जीएटी के दायरे बाहर रखा जाए। कुटीर और लघु स्तर पर उत्पादन करने वाले एवं सामान की खरीद- फरोख्त करने वाले खुदरा व्यापारियों को जीएसटी की परेशानियों एवं इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिल सके।
दोहरे करारोपण से बचाएं व्यापारियों को