To relaize common man secure drill will take place-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए कवायद

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 10:57 AM (IST)
आम आदमी को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए कवायद
हिसार। शहर में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसने और आम नागरिक को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए पुलिस की टीम जल्द ही एक मॉक ड्रिल करने जा रही है। इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ पुलिस उपअधीक्षकों की टीम भी शामिल होगी। इस बारे में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि मॉक ड्रिल के जरिए एक तरफ जहां पुलिस विभाग को अपने भीतर की कमियों को सुधारने का मौका मिलता है, वहीं आमजन को भी पुलिस की सक्रियता का पता चलता है। शहर के कुछ ऐसे फास्ट फूड सेंटर हैं, जहां कारों में आने वाले युवा कार में बैठकर ही फास्टफूड खाने के बहाने नशा करते हैं और नशा करने के बाद बोतलें व गंद सडक़ किनारे गिराकर चले जाते हैं। एसपी ने कहा कि निर्धारित नशे की मात्रा से अधिक नशे करके वाहन चलाना गैर-कानूनी है । इस कार-ओ-बार को खत्म करने के लिए पुलिस टीम की इन फास्ट फूड सेंटर्स पर पैनी नजर रहेगी और ऐसे लोगों की जांच कर उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं यदि फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाला भी इस चीज को बढ़ावा देता है तो उस रेहड़ी वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement