Advertisement
भिवाड़ी पुलिस की बर्बरता पर बरसे टीकाराम जूली : बोले— भाजपा राज में रक्षक ही बने भक्षक, मासूम लोकेश को न्याय दिलाकर रहूंगा

वर्ष 2025 से 15 मार्च 2026 के बीच राजस्थान में हिरासत में 18 मौतें दर्ज की गई हैं।
हिरासत में मौतों के मामले में राजस्थान अब बिहार के बाद पूरे देश में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है।
जूली ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बेहद शर्मनाक है कि सुरक्षा देने वाली पुलिस की कस्टडी में इतनी जानें जा रही हैं।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के फैसलों को याद दिलाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमने दलितों और पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए 'अनिवार्य FIR' का नियम लागू किया था। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इन जनहितैषी नियमों को हाशिए पर धकेल दिया है। आज स्थिति यह है कि गरीब और पीड़ित वर्ग न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और थानों में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए जूली ने सवाल किया कि क्या यही वह 'सुशासन' है जिसका ढोल सरकार पीट रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दलितों, गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं अब रोजमर्रा की बात हो गई हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने जानकारी दी कि उन्होंने इस गंभीर मामले को लेकर भिवाड़ी एसपी से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। साथ ही पीड़ित बालक लोकेश के परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ अविलंब कठोरतम कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवाड़ी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


