धौलपुर। जिले के कंचनपुर इलाके में खनिज क्षेत्र में बुधवार को उपखण्ड में प्रशासन,खनिज विभाग और परिवहन विभाग ने पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे वाहनों को जप्त किया हैं। अवैध खनन और ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अचानक हुई कार्रवाई से बजरी माफियाओ में हडक़ंप मच गया।
परिवहन निरीक्षक जय सिंह चौधरी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर कंचनपुर पार्वती नदी से सटे इलाकों में जिला प्रशासन, खनिज विभाग की टीम ने पुलिस जाप्ता के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे वाहनों को जप्त किया हैं.वही परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों को भी जप्त किया हैं। एमई पीपी गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान में और अधिक सख्ती लाई जायेगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना