Advertisement
इलाहाबाद: पीएम मोदी के आने से पहले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

हथियार नहीं पर उलझी एजेंसियां पुलिस ने होटल से जिन तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से कोई हथियार बरामद न होने की बात कही जा रही है। हालांकि कमरे और बाथरूम की तलाशी में मिले कपड़े, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल, पैसे समेत सबकुछ पुलिस ने अपनी निगेहबानी में रखा है। शाहगंज थाने के एक कमरे में पुलिस आईबी और एलआईयू की टीमे इनसे पूछताछ कर रही है।
हाईकोर्ट कनेक्शन इनके मंसूबे क्या थे इस पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। क्योंकि तीनों ने होटल केरजिस्टर में आने की वजह हाईकोर्ट लिखा है। लेकिन यह खुद को व्यापारिक कारण से आने की बात कहकर खुद फंस गये हैं। आखिरकार हाईकोर्ट में कौन सा व्यापार किया जाना था। जबकि तीनों अलग अलग इलाके से आये हुये हैं। बताया जाता हैं कि इन्हे गाड़ी से एक युवक छोड़कर जा भी चुका है।
मालूम हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में 3 अप्रैल को पीएम मोदी, सीएम योगी समेत देश की तमाम नामचीन हस्तियां आ रही हैं। पूछताछ में एक ने अपना नाम मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मद युनूस निवासी रायबरेली। दूसरे का नाम मोहम्मद इखलाक पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी अमेठी बताया। यह दोनों खुद को प्रापर्टी और टांसपोर्ट का धंधा करने वाले बता रहे हैं। जबकि तीसरे ने अपना नाम हेमंत प्रकाश गुप्ता निवासी चेतगंज वाराणसी व काम इलेक्टानिक तराजू का मिस्त्री बताया है ।जबकि संतोष केसरी नाम का युवक इन्हे यहां छोड़कर वाराणसी चला गया। अब इन इलाको की लोकल पुलिस से मदद मांगी गई है। सबको रातों रात जानकारी देने कहा गया है।
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



