Advertisement
इलाहाबाद: पीएम मोदी के आने से पहले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

तीनों संदिग्धों को रात में गिरफ्तार करने के बाद गहन पूछताछ जारी है। मीडिया से मामला पहले छिपाकर रखा गया। लेकिन संदिग्धों के बड़े लिंक से जुड़े होने की आशंका में गिरफ्तारी की बात बतायी गयी। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से संदिग्धों के बारे कुछ आधिकारिक बयान नहीं आया है कि वह शहर में क्या करने आये थे।
लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने की छापेमारी
इलाहाबाद में पीएम मोदी के आने की पुष्टि के बाद से ही पूरा शहर सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर है और खूफिया तंत्र पूरी तरह से सक्रिय है। आईबी की युनिट जहां शहर में डेरा डाले हुये है वहीं लोकल इंटेलिजेंस यूनिट लगातार खूफिया सूचनाओ के साथ सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत करने में जुटी है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास श्री बाला जी होटल में तीन संदिग्धों के ठहरे कि सूचना पुख्ता करते हुये छापेमारी की तो तीनों को होटल से पुलिस ने दबोच लिया गया।
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



