Advertisement
जेकेके में तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘म्यूज़िकल सिम्फनी’ का समापन

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति नॉर्थ-ईस्ट से आए लेट नाइट मेलोडीज बैंड द्वारा दी गई। अरुणाचल प्रदेश के कलाकार न्योन्योक तलोम ने ‘जा जिन जा’ लोकगीत से शुरुआत करते हुए माहौल में पूर्वोत्तर की लोकधुनों की मिठास घोल दी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान की झलक पेश करते हुए लोकप्रिय गीत ‘चौधरी’ गाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही उन्होंने ‘रूप तेरा मस्ताना’, ‘प्यार तेरा दीवाना’ जैसे सदाबहार गीतों से शाम को रूमानी रंग दिया। इन बेमिसाल कलाकारों ने असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट देते हुए ‘जाने क्या चाहे मन’, ‘फिर दिल क्या करे’ और ‘जरा सी दिल में दे जगह’ जैसे गीतों से शाम को यादगार बना दिया। कुनाल देव ने रैपिंग, क्लैप बॉक्स पर विक्रम धमाई, की-बोर्ड पर प्रीतम ने संगत की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


