Thousands of youths from Badli constituency to participate in Seva Jyoti Yatra: Aditya Dhankhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बादली हल्के से हजारों की संख्या में युवा सेवा ज्योति यात्रा में होंगे शामिल : आदित्य धनखड़

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 6:42 PM (IST)
बादली हल्के से हजारों की संख्या में युवा सेवा ज्योति यात्रा में होंगे शामिल : आदित्य धनखड़
झज्जर । भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने सोमवार को बादली की नीटू वाटिका में बादली व दादरी तोए तथा एमआर हसनपुर स्कूल में सुवाना व कुलाना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत सात अक्टूबर को आयोजित हो रही सेवा ज्योति यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मोदी जी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक अपना भारत विकसित राष्ट्र बने। इसी संकल्प को हर नागरिक विशेषकर हर युवा तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। आदित्य ने कहा कि बादली हलका हमेशा अग्रणी रहा है और इस बार भी सेवा ज्योति यात्रा में सबसे ज्यादा भागीदारी बादली हल्के से होगी। सेवा संकल्प कार्यक्रम के कई प्रदेशों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी बादली हल्के को मिली हुई है यानी आपके भाई व बेटे पूर्व राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ पर है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हल्के के हर बूथ और हर गांव से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अपने अपने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर सुबह नौ बजे फरुखनगर बाय पास पर गोशाला के पास एकत्रित हों और दिल्ली झज्जर बाय पास पर फ्लाई ओवर के साथ स्थान पर एकत्रित होकर राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर में आयोजित जनसभा में पहुंचें। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विचार सजीव प्रसारण के माध्यम से सुने।
आदित्य ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और जनसभा में भागीदार विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जाएंगे। मोदी जी का संकल्प और हर भारतीय का सपना है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत हो अपना।
आदित्य ने जोर देकर कहा कि इस संकल्प में हमने गांव गांव और गली गली जाकर मोदी जी के संकल्प के बारे में जागरूक करना है। किसान, श्रमिक, महिला, युवा छात्र पूर्व सैनिक, पूर्व कर्मचारी आदि समाज के सभी वर्गों को मोदी जी के संकल्प के साथ जोड़ना है। सभी की सक्रिय भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
सतबीर गांधी, जय किशन छिल्लर, आनन्द सागर, सोमबीर कोडान, मंगल गुलिया, विनोद बाढसा , अमित गुभाना, महावीर पेलपा ,बसंत सुरहा, मनोज धनखड़ , पवन लोहारी, प्रदीप बुपनिया, एडवोकेट अरविंद गुलिया, नीटटू आनंद बादली सहित काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement