फजिल्का। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड के पास चोरों ने एक रात में तीन दुकानों एव एक घर में चोरी कर लाखों का सामान गायब कर दिया। वहीं चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक दुकान के मालिक मंगल सिंह ने बताया की उनकी दुकान के पीछे वाला गेट तोड़ कर चोरों ने 25000 रुपये नगद एव लाखों का सामान चोरी कर लिया है ।