khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:42 AM (IST)
गोहाना। सोनीपत रोड पर देर रात चोरों ने बलवान मिष्ठान की दुकान का ताला तोडक़र हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का सुबह पता लगा जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा। इसके बाद चोरी जानकारी की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। गोहाना मे चोरो के होसले इतने बुलंद है चोरी के स्थान से पुलिस चौकी महज 100 कदम की दूरी पर है।