thief, home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिन मेें ही चारो ने किया घर पर हाथ साफ

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 9:59 PM (IST)
दिन मेें ही चारो ने किया घर पर हाथ साफ
भरतपुर। भरतपुर में मंगलवार को चोरो ने दिन में ही सेंधमारी कर डाली और नकदी सहित करीब एक लाख के सामान नकदी को पार कर ले गए। शहर के मथुरा गेट पुलिस थानान्तर्गत न्यू पुष्प वाटिका कालोनी के प्लाट नंबर 344 में रहने बाले प्रधुम्न सिंह के घर चोरो ने सुबह 11-1बजे के बीच यह चोरी की। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। चोरी की इस वारदात में चोरो ने चोरी करते समय लगता है बड़ी उदारता भी बरती क्योंकि घर की डायनिंग टेबिल पर खुले में पड़े कीमती मोबाइल, कीमती हाथ घडी, घर में मौजूद दो कीमती एल सी डी के अलाबा खुले पड़े एक कमरे में चोरो ने झांक कर तक नहीं देखा जबकि इस कमरे में भी नकदी रखी होने की बात गृह स्वामी द्वारा बताई गयी है। मंगलबार सायं पीडि़त की तरफ से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement