There is maximum pollution at new year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए साल पर यहां की फिजां में सबसे अधिक घुला जहर ...

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 10:49 AM (IST)
नए साल पर यहां की फिजां में सबसे अधिक घुला जहर ...
गुडग़ांव। गुडग़ांव में प्रदूषण का स्तर पिछले कई दिनों की तुलना में काफी बढ़ गया। सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से तैयार एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के मुताबिक 1 जनवरी को देश के 24 शहरों में एयर पल्यूशन के मामले में गुडग़ांव तीसरे नंबर पर रहा। जबकि आगरा पहले व फरीदाबाद दूसरे नंबर पर रहा। हरियाणा स्टेट पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार 31 दिसंबर की रात को पटाखों की अधिक मात्रा के कारण प्रदूषण के स्तर में तेजी से ईजाफा हुआ है। इससे दिल्ली-एनसीआर के शहरों में एक बार फिर पल्यूशन लेवल में इजाफा दर्ज किया गया है। 1 जनवरी को गुडग़ांव में प्रदूषण का स्तर सामान्य (60 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक) की तुलना में 5 गुना से अधिक दर्ज किया गया। सीपीसीबी के एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के मुताबिक गुडग़ांव में 1 जनवरी को पल्यूशन लेवल 367 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर पाया गया। पहली बार ऐसा हुआ है कि गुडग़ांव और फरीदाबाद की तुलना में दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स इन दोनों शहरों की तुलना में कम है। दिल्ली में पल्यूशन का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 344 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर रेकॉर्ड किया गया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement