Theft in three areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक के बाद एक कर तीन इलाकों में चोरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 5:44 PM (IST)
एक के बाद एक कर तीन इलाकों में चोरी
हिसार। शहर में चोरों का आतंक है और पुलिस चोरी की वारदातों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही हैै। एक बार फिर चोरों ने तीन इलाकों से लाखों का माल पारकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। पहली घटना कुंजलाल गार्डन में हुई। जहां चोर मुकेश कुमार के घर का ताला तोड़कर करीबन 50 हजार रुपए की नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी घटना मिल गेट रोड स्थित श्यामलाल की ढाणी में निवासी अनुज अग्रवाल के घर में हुई और चोर नकदी के साथ करीब 6 तोले सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इधर तीसरी घटना हुई शांति नगर में। जहां चोर सुमित कुकड़ेजा के घर को निषाने पर लेते हुए 4 तोला सोना और हजारों की नकदी के साथ दूसरा कीमती सामान चुरा ले गए। तीनों घटनाओं के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अभी तक चोरों का कुछ सुराग नहीं लग पाया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement