दांतारामगढ़ । कांकरा गांव में सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष व्यात है, ग्राम पंचायत एवं पुलिस प्रशासन के बार बार निर्माण रुकवाने के बावजूद निर्माण नहीं रोका जा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद ,विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी से की। ग्रामीणों ने बताया कि कांकरा गांव में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण कर रहा है, जबकि पूरा गांव उस अतिक्रमण के खिलाफ है बावजूद इसके अतिकर्मी नहीं मान रहा है । इसके बाद उपखण्ड अधिकारी ने थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण रुकवाने के आदेश दिए बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को रुकवाया ज्ञापन देने वालों में पूर्व उप जिला प्रमुख हनुमान प्रसाद झाझड़ा, सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह कांकरा, राजेंद्र सिंह भारी जा बाबूलाल हल्दुनिया सहित अनेक ग्रामीण साथ थे।