पठानकोट। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल मुख्य मंत्री पंजाब 29 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पठानकोट जिला के तीन विधान सभा क्षेत्रों में संगत दर्शन करेंगे
। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने इस दौरे के लिए आज तैयारी बैठक ली। जिसमें गुलनीत सिंह खुराना एस पी हेडक्र्वाटर , अतिरिक्त डिप्टी कमिश्न सुरिंदर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर गुरप्रताप सिंह नागरा, एसडीएम गुजित सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारियों ने अलग विभागों के अधिकारियों ने हिसा लिय । डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने बताया की लोगो की समस्याओं को मौके पर हल करने हेतु सरदार प्रकाश सिंह बादल उक्त तिथियों को जिला के अलग अलग क्षेत्रों में संगत दर्शन प्रोग्राम कर रहें हैं। इसे सफल बनाने के लिए यह मीटिंग बुलाई गई थी।