मोहाली । पीसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय वंडे मैच जो 23 अक्टूबर को होने जा रहा है उसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है । वहीं टिकट खरीदने के लिए लोगों की स्टेडियम के टिकट काउंटर पर भीड़ उमड़ पड़ी है जिसमें सबसे ज्यादा स्टूडेंट की भीड़ देखी जा रही है । इस मैच को देखने के लिए नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान ,दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से भी टिकट खरीदने के लिए लोग लाइन में खड़े हुए थे । वहीं टिकट खरीदने में भी लोगोंं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि जो समय टिकट खिड़की खुलने का है उस समय कोई भी टिकट काउंटर पर नहीं बैठता दूसरी तरफ इतनी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस का मात्र एक ही जवान ड्यूटी पर मौजूद था इस मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह है क्योंकि भारत टेस्ट और वनडे में लगातार न्यूजीलैंड को मात देता हराता हुआ आ रहा है
साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाजधोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार