The Sikh community expressed delight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिख समाज की ओर से जताई खुशी

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 10:24 PM (IST)
सिख समाज की ओर से जताई खुशी
जयपुर । राजस्थान सिख समाज की ओर से रविवार को भारत की पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैनिक कार्यवाही पर सिख समाज ने खुशी जताई है। सिख समाज के लोग राजापार्क गुरद्वारे में एकत्रित हुए और हिन्दुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए हुए खुशी प्रकट की। इस मौके पर सिख युवाओं ने सरहद पर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लडऩे की इच्छा भी जाहीर की। साथ ही यह भी संदेश दिया कि विपदा की घड़ी में पूरा सिख समाज देश व तिरंगे के स मान में तन-मन-धन के साथ समर्पित है। इस मौके पर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, गुरूदर्शन यात्रा कमेटी के संयोजक जगजीत सिंह सूरी, यूथविंग के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शंटी, नौजवान सिख सेवा दल के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह, जसवीर सिंह चावला, जसमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह एवं अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement