Advertisement
एससी-एसटी एक्ट को खत्म कर देना चाहिए : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

राहुल गांधी के बार-बार विदेश आने पर उन्होंने कहा कि मैं किसी के आंतरिक विषयों में हस्तक्षेप नहीं करता। एससी-एसटी एक्ट को खत्म कर देना चाहिए, या उसे संशोधित करना चाहिए क्योंकि वेद में अवर्ण और सवर्ण की चर्चा नहीं थी। यह नेताओं ने ही शुरू किया। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण भी नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को माओवादी मुस्लिम लीग वाली पार्टी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने उनका बयान सुना है, उन्होंने बिल्कुल ठीक कहा है। चिली के पूर्व राष्ट्रपति को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मान दिए जाने पर उन्होंने सोनिया गांधी की निंदा की और कहा कि वह भारतीय नहीं हैं। वह राजीव गांधी की पत्नी हैं, इसलिए उनका सम्मान करता हूं।
बता दें कि आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामभद्राचार्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वह कई बार हिंदू राष्ट्र की बात कह चुके हैं। इतना ही नहीं, प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी को लेकर वह विवादों में आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्रकूट
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


