The same cup of tea… the same familiar faces… and Jodhpur, held dear in the heart.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वही चाय की प्याली… वही पुराने चेहरे… और दिल में बसा अपना जोधपुर

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 2:05 PM (IST)
वही चाय की प्याली… वही पुराने चेहरे… और दिल में बसा अपना जोधपुर
शहर विधायक भंसाली ने सोशल मीडिया पर साझा किया जोधपुर की गलियों से जुड़ा भावनात्मक संदेश, दीपावली के रामा-श्यामा और पुराने रिश्तों का किया जिक्र जोधपुर। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए शहर की ऐतिहासिक जुनी मंडी, वहां की चाय और वर्षों पुराने आत्मीय रिश्तों से जुड़ी यादों को ताजा किया। उन्होंने दीपावली के पारंपरिक रामा-श्यामा और जोधपुर की गलियों में बसे अपनत्व को शहर की असली खूबसूरती बताया। शहर विधायक अतुल भंसाली ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वही जुनी मंडी… वही चाय की प्याली… और वही बरसों पुराना जाना-पहचाना स्वाद! जगह वही, लोग वही और अपनत्व भी वही। वही दीपावली का रामा-श्यामा।"
उन्होंने आगे लिखा कि कुछ जगहें सिर्फ पहचान नहीं होतीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादें और रिश्ते दिल के बेहद करीब होते हैं। जोधपुर की गलियों का यही अपनापन इसकी असली खूबसूरती है।
पुराने रिश्तों और परंपराओं से जुड़ाव का दिया संदेश
शहर विधायक अतुल भंसाली की इस पोस्ट में जोधपुर की पुरानी बस्तियों की आत्मीयता, पारंपरिक मेलजोल और दीपावली के रामा-श्यामा की झलक देखने को मिली। जुनी मंडी की चाय और वहां के परिचित माहौल का उल्लेख करते हुए उन्होंने शहर की सांस्कृतिक पहचान तथा पुराने रिश्तों के महत्व को रेखांकित किया।
जोधपुर में दीपावली के अवसर पर रामा-श्यामा की परंपरा वर्षों से सामाजिक मेलजोल और आपसी सद्भाव का प्रतीक रही है। विधायक भंसाली ने अपनी पोस्ट के माध्यम से इसी आत्मीय परंपरा और शहर से जुड़े भावनात्मक लगाव को अभिव्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement